Instagram: यूजर्स को लगा बड़ा झटका, खत्म कर दी गई है ये सुविधा        

इंटरनेट डेस्क। देश-दुनिया में बड़ी संख्या में इंस्टाग्राम का उपयोग किया जाता है। अब एक ऐसी खबर आई है, जिसे जानने के बाद यूसर्ज को झटका लगेगा।

Instagram: यूजर्स को लगा बड़ा झटका, खत्म कर दी गई है ये सुविधा        

इंटरनेट डेस्क। देश-दुनिया में बड़ी संख्या में इंस्टाग्राम का उपयोग किया जाता है। अब एक ऐसी खबर आई है, जिसे जानने के बाद यूसर्ज को झटका लगेगा। खबर ये है कि अब इस सोशल मीडिया ऐप पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन खत्म हो गया है।

इसका मतलब यह है कि जो मैसेज यूजर्स किसी दोस्त, पार्टनर या बिजनेस कॉन्टैक्ट को भेजते थे, वह अब पूरी तरह प्राइवेट नहीं रह जाएंगे।  इंस्टाग्राम की ओर से अब अपने यूजर्स के बीच डायरेक्ट मैसेज में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटा दिया है। ऐसा होने से अब मेटा द्वारा संभावित रूप से सभी यूजर्स के बीच मैसेज का कंटेंट देखा जा सकेगा।

 यह कदम देश में 50 करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए झटके के समान है। आपको बात दें कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन तकनीक मैसेज को फोन से निकलते ही लॉक कर देती है और केवल उस व्यक्ति के फोन पर खुलती है, जिसे आपने भेजा है। अब इंस्टाग्राम ने इस सुविधा को खत्म कर दिया है।

PC: altosagency
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें