IndvsSa: भारत के पास साउथ अफ्रीका में इतिहास रचने का मौका, केएल राहुल के नाम दर्ज हो सकती है ये उपलब्धि

भारत के पास साउथ अफ्रीका में इतिहास रचने का मौका, केएल राहुल के नाम दर्ज हो सकती है ये उपलब्धि

IndvsSa: भारत के पास साउथ अफ्रीका में इतिहास रचने का मौका, केएल राहुल के नाम दर्ज हो सकती है ये उपलब्धि

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम आज साउथ अफ्रीका के साथ वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेलेगी। केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया को आखिरी मुकाबला बोलैंड पार्क में खेलना है। बता दें की दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है। फिलहाल दोनों टीमें सीरीज में 1-1  मैच जीतकर बराबरी पर हैं।

वहीं भारत की नजरें इस मैच को जीतकर इतिहास रचने पर होंगी। तीसरे मैच में जीत दर्ज कर भारत और खासकर केएल राहुल के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। भारत साउथ अफ्रीका में खेलते हुए अब तक मेजबान टीम के खिलाफ सिर्फ एक वनडे सीरीज जीतने में कामयाब हुआ है। जबकि 7 में हार का सामना करना पड़ा है।

ऐसे में आज अगर भारत मैच जीत जीता है तो यह साउथ अफ्रीका में टीम की सिर्फ दूसरी वनडे सीरीज जीत होगी। वहीं, केएल राहुल साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान होंगे। बता दें की भारत सिर्फ 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में वनडे सीरीज जीतने में कामयाब रहा है। 

pc- .espncricinfo.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।