South Africa दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन दिग्गजों को मिली जगह

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर होने वाली आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम का ऐलान किया है। टीम में युवा ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है।

हरमनप्रीत कौर एक बार फिर से टीम की कमान संभालती नजर आएंगी। वहीं स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, उमा छेत्री और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष की मौजूदगी से टीम को मजबूती मिलेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज का हिस्सा रहीं अनुभवी स्पिनर स्नेह राणा और ऑलराउंडर अमनजोत कौर टीम में जगह बनाने में असफल रही हैं। वहीं वैष्णवी शर्मा और जी. कमलिनी को भी जगह नहीं मिली है। भारतीय टीम अफ्रीका के खिलाफ 17 अप्रैल में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।

भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, श्री चरणानी, श्रेयंका पाटिल और काशवी गौतम, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा।

PC:  rookwoodschool
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें