इस स्वतंत्रता दिवस पर डिस्कवरी चैनल 'डीक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से दर्शकों को भारत के शीर्ष सैन्य अधिकारियों, राष्ट्रीय सुरक्षा नेतृत्व, ऑपरेशनल कमांडरों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात जवानों के अनुभवों से रूबरू करा रहा है।
वास्तविक और ऐतिहासिक घटनाओं को गहराई से दिखाने की अपनी परंपरा को निभाते हुए डिस्कवरी की यह डॉक्यू-सीरीज़ अधिकारियों की ज़ुबानी यह सामने लाती है कि इस अहम ऑपरेशन के महत्वपूर्ण फैसले कैसे लिए गए और इसे कैसे अंजाम दिया
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपने पहले इंटरव्यू में इस डॉक्यू-सीरीज़ में कहा कि –"हमने यह फैसला कर लिया था कि इस ऑपरेशन का एकमात्र उद्देश्य दुश्मन के ठिकानों खासकर पहलगाम हमले के लिए ज़िम्मेदार आतंकी कैंपों को पूरी तरह तबाह करना है।

" उन्होंने यह भी कहा कि, "दुनिया को हमारा संदेश बिल्कुल साफ है कि भारत की उदारता या उसके संयम को उसकी कमजोरी समझने की गलती कतई न की जाए। भारत जोखिम उठा सकता है और भारत इसके अंजाम की परवाह किए बिना करारा प्रहार कर सकता है।"
प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करने वाली महिला सैन्य अधिकारियों के बारे में बात करते हुए पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने कहा, “सशस्त्र बलों का प्रतिनिधित्व दो महिला अधिकारियों ने किया और इससे दो महत्वपूर्ण संदेश सामने आए। पहला, भारत की महिलाएं ऐसे कायरतापूर्ण हमलों से न डरेंगी और न पीछे हटेंगी। दूसरा, इस तरह की चुनौतियां भी भारत के सामाजिक और भावनात्मक ताने-बाने को प्रभावित नहीं कर सकतीं।”
'डीक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर' के साथ वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी ने भारत में फैक्चुअल स्टोरी टेलिंग का एक नया अध्याय शुरू किया है। इस पर बात करते हुए वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी, इंडिया एंड साउथ एशिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर अर्जुन नोहवार ने कहा कि, “दशकों से डिस्कवरी अपने दर्शकों तक ऐसी सच्ची कहानियाँ पहुँचाता आया है, जो न केवल रोचक हैं, बल्कि प्रामाणिक और विश्वसनीय भी हैं, और इसी के ज़रिए उसने उनका भरोसा जीता है।
‘डीक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से हमारा प्रयास दर्शकों को भारत के हालिया सैन्य इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण अध्यायों में से एक के और करीब लाना है, उन लोगों की आवाज़ों के ज़रिए जिन्होंने इस ऑपरेशन का नेतृत्व किया और इसे स्वयं अनुभव किया।”
उन्होंने आगे कहा, “डीक्लासिफाइड फ्रेंचाइज़ की शुरुआत इतिहास को आकार देने वाली निर्णायक घटनाओं को सामने लाने की हमारी सोच को दर्शाती है। इस डॉक्यूसीरीज़ को दर्शकों के सामने प्रस्तुत करना हमारे लिए सम्मान की बात है। हमें उम्मीद है कि इसके ज़रिए दर्शक इस ऑपरेशन के पीछे की तैयारी और नेतृत्व को और गहराई से समझ पाएंगे।”
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें