इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब कें भारत ने पाक और पीओके में ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों पर हमले किए। इसके बाद पाकिस्तान ने कई दिनों तक भारत पर हमले किए।
हालांकि इन हमलों को भारतीय सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर हो चुका है। अब सीजफायर को लेकर पाकिस्तान की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। खबरों के अनुसार, अब पाकिस्तान की ओर से बयान आया है कि भारत से 18 मई तक सीजफायर पर सहमति बनी है। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत की कड़ी कार्रवाई से पाक डर गया गया था। वैश्विक मंचों पर छवि को लेकर बन रहे दबाव ने पाकिस्तान को पीछे हटने पर मजबूर किया है।
आपको बात दें कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाक और पीओके में आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। इस हमले में यहां पर बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए थे। इसके बार बौखलाहट में पाकिस्तान ने भारत पर कई हमले किए थे।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें