INDIA Alliance: 23 राजनीतिक दलों ने एसआईआर के मुद्दे पर CJI को लिखा पत्र

INDIA Alliance: 23 राजनीतिक दलों ने एसआईआर के मुद्दे पर CJI को लिखा पत्र

INDIA Alliance: 23 राजनीतिक दलों ने एसआईआर के मुद्दे पर CJI को लिखा पत्र

इंटरनेट डेस्क। एसआईआर को लेकर एक बार फिर से इंडिया गठबंधन ने एक्टिव मोड़ में आ चुका है। चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर इंडिया गठबंधन ने फिर से निशाना साधा है। अब इंडिया ब्लॉक ने इस फैसले के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो एसआईआर वोट की लूट के आरोप और चुनाव में कथित धांधली को लेकर विपक्षी दलों ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत को पत्र लिखा है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस सांसद ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 8 जून, 2026 को हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में 21 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने हिस्सा लिया था। बैठक में मुख्य न्यायाधीश को एक जाइंट लेटर भेजने का फैसला किया गया था। इस लेटर को भेजने का मकसद चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया और चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों की तरफ ध्यान आकर्षित करना था।

उन्होंने आगे लिखा, इसी फैसले के तहत, आज (30 जून) को मुख्य न्यायाधीश को एक संयुक्त पत्र भेज दिया गया है, जिस पर अब 23 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय उम्मीदवार के हस्ताक्षर हैं। विपक्ष के सभी दल एकजुटता, एकता और प्रतिरोध की भावना के साथ मजबूती से एक साथ खड़े हैं।

pc- thesentimes.com