इंटरनेट डेस्क। मुनेश गुर्जर को हटाए जाने के बाद जयपुर हेरिटेज नगर निगम में कार्यवाहक मेयर कुसुम यादव को चुना गया है। विशेष बात ये है कि कार्यवाहक मेयर के रूप में चुनी गई कुसुम यादव निर्दलीय पार्षद है।
दूसरी बार पार्षद बनी कुसुम यादव पहले भाजपा में शामिल थी। पहली बार भाजपा के टिकट पर ही वह पार्षद बनी थी। हालांकि दूसरी बार बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव जीता था। आपको बात दें कि कुसुम यादव को इससे पहले भी भाजपा की ओर से मेयर पद का प्रत्याशी चुना था। हालांकि कुसुम यादव को उस समय शिकस्त मिली थी।
इससे पहले मंगलवार को ही कांग्रेस के 8 पार्षद मनोज मुद्गल, उत्तम शर्मा, ज्योति चौहान, सुशीला, अरविंद मेठी, मोहम्मद जकारिया, पारस जैन और संतोष कंवर भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे जयपुर हेरिटेज नगर निगम में भाजपा के पार्षदों की संख्या 50 हो गई थी। गौरतलब है कि भजनलाल सरकार में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने मुनेश गुर्जर के निलंबन की स्वीकृति दी थी।
PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें