IND vs ZIM: युवराज सिंह का ये विश्व रिकॉर्ड तोड़ अभिषेक शर्मा ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में मचा दी है ये खलबली

खेल डेस्क। अभिषेक शर्मा (100 रन), रुतुराज गायकवाड़ (77 रन) और रिंकू सिंह  (48 रन) की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 100 रन से करारी शिकस्त दी।

IND vs ZIM: युवराज सिंह का ये विश्व रिकॉर्ड तोड़ अभिषेक शर्मा ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में मचा दी है ये खलबली

खेल डेस्क। अभिषेक शर्मा (100 रन), रुतुराज गायकवाड़ (77 रन) और रिंकू सिंह  (48 रन) की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 100 रन से करारी शिकस्त दी। अपनी दूसरा ही अन्तराष्ट्रीय मुकाबला खेलने वाले अभिषेक शर्मा ने केवल 47 गेंदों पर ही अपनी ये शतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने केवल 46 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के लगाए। 

इस पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने अपने गुरु युवराज सिंह का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह अब टी-20 इंटरनेशनल में एक पारी के दौरान स्पिनरों के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम दर्ज था। उन्होंने 12 साल पहले 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान 57 रन केवल स्पिनरों के खिलाफ बनाए थे।

अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए इस मैच में युवी ने 36 गेंद पर 72 रन की पारी खेली थी। इस पारी में 54 रन सिर्फ स्पिनरों के खिलाफ ठोके थे। अब अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में 100 रनों की पारी के दौरान यवुराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने इस पारी के दौरान 65 रन केवल स्पिनरों के खिलाफ बनाए हैं। 

रुतुराज गायकवाड़ और विराट कोहली को छोड़ा पीछे
इस मामले में अभिषेक शर्मा ने अपने दूसरे ही मैच में रुतुराज गायकवाड़ और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रुतुराज गायकवाड़ ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 55 और 2022 में अफगानिस्तान ने 55 रन स्पिनरों के खिलाफ बनाए थे। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें