IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ बहुत ही शानदार रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, इतने मैचों में मिल चुकी है जीत

खेल डेस्क। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम अब श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम श्रीलंका (कोलंबो) पहुंच चुकी है।

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ बहुत ही शानदार रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, इतने मैचों में मिल चुकी है जीत

खेल डेस्क। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम अब श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम श्रीलंका (कोलंबो) पहुंच चुकी है। दोनों देशों के बीच 15 अगस्‍त से 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज का आगाज होगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होगा। ये वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है। अभी भारतीय टीम इसमें 48.150 अंक प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है।

दो मैचों की ये टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले आज हम आपको भारत और श्रीलंका के हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच 1982 से 2022 तक कुल 46 टेस्‍ट मैचों में से भारतीय टीम ने 22 मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं श्रीलंका को केवल 7 मैच ही जीत मिली है। 17 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्‍त हुए हैं। श्रीलंका की धरती पर दोनों टीमों के बीच 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 9 टेस्‍ट जीते हैं और 7 में उन्‍हें हार का मुंह देखना पड़ा है। 8 मुकाबले ड्रॉ भी रहे हैं।

वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 में अपनी स्थिति सुधारने का है मौका
भारतीय टीम वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 में अपनी स्थिति सुधारने के लिए ये सीरीज 2-0 से अपने नाम करना चाहेगी। हालांकि टीम इंडिया के लिए ये काम आसान नहीं होगा। इस सीरीज में कई भारतीय क्रिकेटरों के पास व्यक्तिगत उपलब्धि भी अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा। 

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें