IND vs SL: रवींद्र जडेजा अब टेस्ट क्रिेकेट में हासिल करेंगे ये बड़ी उपलब्धि

खेली डेस्क। श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडरों में शामिल रवींद्र जडेजा के पास एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा।

IND vs SL: रवींद्र जडेजा अब टेस्ट क्रिेकेट में हासिल करेंगे ये बड़ी उपलब्धि

खेली डेस्क। श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडरों में शामिल रवींद्र जडेजा के पास एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अगर वह केवल दो विकेट और हासिल कर लेते हैं, तो वह भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी कपिल देव के एक बेहद खास क्लब में शामिल हो जाएंगे।

36 साल के जडेजा अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 89 मैचों में 348 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इसके साथ ही वह 4095 रन बना चुके हैं। अब जैसे ही वह 350 विकेट का आंकड़ा छूएंगे, तो टेस्ट क्रिकेट में 4000 से ज्यादा रन और 350 विकेट लेने वाले देश के पहले स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर बन जाएंगे। अब तक भारत की ओर से ये बड़ी उपलब्धि केवल महान ऑलराउंडर कपिल देव ही हासिल कर सके हैं।

कपिल ने अपने टेस्ट कॅरियर में 5248 रन बनाने के साथ 434 विकेट भी लिए थे। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में केवल तीन खिलाड़ियों ने 4000 रन बनाने और 350 विकेट लेने का शानदार डबल हासिल किया है। इनमें कपिल देव के अलावा इंग्लैंड के पूर्व महान ऑलराउंडर इयान बॉथम और न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी भी शामिल हैं।

रवीन्द्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में लगा चुके हैं तीन शतक
रवीन्द्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 6 शतक, 28 अर्धशतक लगा चुके हैं। वह 15 बार पांच विकेट और 3 बार मैच में 10 विकेट लेने की उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में रवीन्द्र जडेजा तीन तिहरे शतक लगा चुके हैं।

PC: cricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें