IND vs SL: Dhruv Jurel ने लगाया दूसरा शतक, पंत ने गिल को छोड़ा पीछे

खेल डेस्क। देवदत्त पडिक्कल (117 रन), ध्रुव जुरेल (नाबाद 95 रन), विकटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (63 रन) और कप्तान शुभमन गिल (50) की पारियों के दम पर भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले की अपनी पहली पारी में बारिश के कारण खेल रोके जाने तक आठ विकेट गंवाकर 475 रन बना लिए हैं।

IND vs SL: Dhruv Jurel ने लगाया दूसरा शतक, पंत ने गिल को छोड़ा पीछे

खेल डेस्क। देवदत्त पडिक्कल (117 रन), ध्रुव जुरेल (नाबाद 100 रन), विकटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (63 रन) और कप्तान शुभमन गिल (50) की पारियों के दम पर भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले की अपनी पहली पारी में समाचार खिले जाने तक आठ विकेट गंवाकर 483 रन बना लिए हैं।  जुरेल ने अपनी इस पारी में अब तक 171 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके लगाए हैं। ये जुरेल का अपने टेस्ट कॅरियर का दूसरा शतक है।

कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में ऋषभी पंत अपनी अर्धशतकीय पारी के दम पर गिल से आगे निकल गए हैं। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

ऋषभ पंत अब तक 42 टेस्ट मैचों में 2948 रन बना चुके हैं। इसमें 6 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। इससे पहले तक गिल ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 42 मैचों में 2917 रन बनाए हैं। गिल ने 10 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं।

PC: cricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें