IND vs SL: चौथे टी20 मैच में दीप्ति शर्मा बनाएंगी ये विश्व रिकॉर्ड!

खेल डेस्क। भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला कल तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के पास एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा।

अभी वह महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मेगन शुट्ट की बराबरी पर हैं। दोनों अब तक टी20 इंटरनेशनल में 151 विकेट हासिल कर चुकी हैं। अब दीप्ति के पास इस टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में मेगन शुट्ट को पीछे छोड़कर ये विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा।

मेगन शुट्ट ने 123 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 17.7 के औसत से कुल 151 विकेट झटके हैं। दीप्ति ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 131 मैचों में 18.73 के औसत से 151 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। दीप्ति शर्मा ने तीसरे टी20 मैच में 4 ओवर्स में 18 रन देकर तीन विकेट झटके थे।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें