IND vs SA: अब रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड पर है यशस्वी जायसवाल की नजर

खेल डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज कल से शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मैच कल से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs SA: अब रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड पर है यशस्वी जायसवाल की नजर

खेल डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज कल से शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मैच कल से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारत के युवा स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के पास पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त करने का मौका होगा।

इसके लिए जायसवाल को भारत की ओर से पहली पारी में सात छक्के लगाने होंगे।  यशस्वी जायसवाल ने अब तक 26 टेस्ट मैचों की 49 पारियों में 2428 रन बना चुके हैं। अपने टेस्ट कॅरियर में उन्होंने 43 छक्के और 301 चौके लगाए हैं। अगर वह कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में 7 छक्के जड़ने लगाने में सफल हो जाते हैं तो रोहित शर्मा का कीर्तिमान ध्वस्त कर देंगे।

अभी रोहित के नाम भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज पचास छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 51 टेस्ट पारियों में 50 छक्के लगाए हैं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज छक्के 50 जड़ने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है। उन्होंने केवल 46 टेस्ट पारियों में 50 छक्के लगाए थे।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें