खेल डेस्क। तिलक वर्मा (73 रन) और हार्दिक पांड्या (63 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को पांचवें टी20 मैच में 30 रनों से हराया। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-1 से जीत दर्ज कर ली। भारत ने हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा के धमाकेदार अर्धशतकों की बदौलत 231 रन बनाए। जवाब में मेहमान टीम 201 रन ही बना पाई।
सीरीज जीत के साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है। भारतीय टीम की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में घर पर यह 9वीं लगातार बाइलेटरल सीरीज जीत है। टीम इंडिया ने यह सभी सीरीज 2022 से लेकर साल 2025 तक जीती हैं। इस प्रकार भारत ने लगातार सबसे ज्यादा बाइलेटरल सीरीज जीत का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2006 से लेकर साल 2010 तक अपने घर पर अन्तराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में लगातार 8 बाइलेटरल सीरीज जीती थीं। भारत ने इस मामले में अब ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है। इस मामले में तीसरे नंबर पर भी भारतीय टीम मौजूद है। और उसने साल 2019 से लेकर 2022 तक टी20 में घर पर 7 बाइलेटरल सीरीज अपने नाम की थी।
तिलक और हार्दिक ने खेली तूफानी पारियां
इससे पहले भारत की ओर से संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा , तिलक वर्मा हार्दिक पांड्या ने शानदार पारियां खेली। तिलक वर्मा ने 42 गेंदों पर 73 रनों का योगदान दिया। हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ बैटिंग का नमूना पेश करते हुए केवल 25 गेंदों में कुल 63 रन बनाए। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर्स में 53 रन देकर चार विकेट हासिल कर भारत की जीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
PC: espncricinfo