IND vs SA: Marco Jansen ने ढाया कहर, केवल 201 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर मार्को जानसेन  (93 रन) ने बल्ले के बाद गेंद से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम पर कहर ढाया है। मार्को जानसेन  की छह विकेट की कातिलाना गेंदबाजी के सामने भारतीय टीम अपनी पहली पारी में केवल 201 रन पर ही ढेर हो गई है।

साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए। इस प्रकार मेहमान टीम को पहली पारी के आधार पर 288 रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिली है। हालांकि दक्षिण अफ्रीकी ने भारतीय टीम को फॉलोऑन नहीं दिया है। अपनी दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने बिना किसी नुकसान के 11 रन बना लिए हैं।

भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। वहीं वॉशिगंटन सुंदर ने 48 रन का योगदान दिया। कुलदीप यादव ने 134 गेंदों का सामना करते हुए 19 रन बनाए। उनकी बदौलत ही भारतीय टीम दो सौ रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें