IND vs SA: भारतीय टीम को लगेगा झटका, दो खिलाड़ी होंगे सीरीज से बाहर!

खेल डेस्क। दो मैचों की टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में एक फिर से पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा एक्शन में होंगे।

IND vs SA: भारतीय टीम को लगेगा झटका, दो खिलाड़ी होंगे सीरीज से बाहर!

खेल डेस्क। दो मैचों की टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में एक फिर से पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा एक्शन में होंगे।

हालांकि दो स्टार क्रिकेटरों की इस सीरीज से बाहर होने की संभावना है। ये दो क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह हैं। अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए जांघ की चोट से उबर रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के वनडे सीरीज में खेलने की संभावना नहीं है।

उम्मीद है कि वह अभी टी-20 प्रारूप पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे। वहीं, मुख्य तेज गेंदबाजों के काम के बोझ के प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी इस सीरीज से बाहर रखा जा सकता है। उन्हें तीन मैच की सीरीज से विश्राम दिए जाने की संभावना है।

एशिया कप टी-20 के दौरान पांड्या को लगी थी जांघ में चोट
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या सितंबर में दुबई में एशिया कप टी-20 के दौरान जांघ में चोट लगने के कारण पाकिस्तान के विरुद्ध फाइनल में भी नहीं खेल पाए थे।  बीसीसीआइ सूत्रों के अनुसार, हार्दिक पांड्या इस समय अपनी जांघ की चोट से उबरने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी रिटर्न टू प्ले  ट्रेनिंग कर रहे हैं। इसी कारण अभी उनके लिए सीधे 50 ओवर के मैच खेलना जोखिम भरा साबित हो सकता है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेटर में वापसी से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए अपनी मैच फिटनेस साबित करेंगे। इसके बाद वह साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेलता नजर आ सकता है।

PC: pinterest
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें