IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की जगह ले सकता है ये तेज गेंदबाज

खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 2 जुलाई से खेला जाएगा। इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर नहीं है।

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की जगह ले सकता है ये तेज गेंदबाज

खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 2 जुलाई से खेला जाएगा। इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर नहीं है। खबर ये है कि जसप्रीत बुमराह इस टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। सीरीज के शुरू होने से पहले ही ये ऐलान हो चुका था कि बुमराह केवल तीन मैच ही खेलेंगे।

सीरीज का पहला टेस्ट मैच हारने के बाद भारतीय टीम प्रबंधन द्वारा अगले टेस्ट में बुमराह को आराम दिया जाना लगभग तय है। कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के सामने बुमराह के विकल्प के रूप में दो तेज गेंदबाज हैं। अर्शदीप सिंह या आकाश दीप को मौका मिल सकता है।

इन दोनों ही गेंदबाजों की अपनी-अपनी ताकतें हैं, लेकिन इसमें टीम की जरूरत के हिसाब से आकाश दीप अधिक ज्यादा बेहतर विकल्प दिखाई दे सकते हैं। इसी कारण दूसरे टेस्ट में आकाश दीप के खेलने की संभावना अधिक है। 

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें