IND vs ENG: पांचवां टेस्ट जीतने के लिए भारतीय टीम में हुए ये चार बड़े बदलाव, इन्हें मिला मौका 

खेल डेस्क। पांच मैचों की तेंदुलकर-एंडरसन टेस्ट सीरीज के अन्तिम मैच में इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप ने टॉस जीत लिया है। ओली पोप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।

IND vs ENG: पांचवां टेस्ट जीतने के लिए भारतीय टीम में हुए ये चार बड़े बदलाव, इन्हें मिला मौका 

खेल डेस्क। पांच मैचों की तेंदुलकर-एंडरसन टेस्ट सीरीज के अन्तिम मैच में इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप ने टॉस जीत लिया है। ओली पोप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम में चार बदलाव किए गए हैं। ऋषभ पंत, शार्दुल ठाकुर, अंशुल कंबोज और जसप्रीत बुमराह प्लेइंग इलेवन से बाहर हुए हैं।

धु्रव जुरेल, करुण नायर और प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। वहीं अंशुल कंबोज की जगह आकाश दीप की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। इंग्लैंड की ओर से नियमित कप्तान बेन स्ट्रोक्स चोट के कारण बाहर हुए हैं। 

भारत प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज। 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन और जोश टंग। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें