IND vs ENG: शुभमन गिल ने शतकीय पारी से हासिल की कई बड़ी उपलब्धियां, गावस्कर और कोहली को इस मामले में छोड़ दिया है पीछे

खेल डेस्क। कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 127), यशस्वी जायसवाल (101) और ऋषभ पंत (नाबाद 65) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में पहले दिन तीन विकेट पर 359 रन रन बनाए लिए हैं।

शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेल अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है। वह अब भारत दिग्गज क्रिकेटरों में शामिल हो गए हें। इस शतकीय पारी के दम पर वह इंग्लैंड की धरती पर शतक जडऩे वाले पांचवें भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में सुनील गावस्कार और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। 

इंग्लैंड की धरती पर आखिरी बार पूर्व कप्तान विराट कोहली ने साल 2018 में शतकीय पारी खेली थी। इस प्रकार शुभमन गिल ने बतौर कप्तान 7 साल बाद शतकीय पारी खेलने का कारनामा किया है। गिल अब टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान के रूप में पहली पारी में शतक जडऩे वाले चौथे भारतीय कप्तान भी बन गए हैं। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 23वें खिलाड़ी बने हैं। वहीं गिल हर्बी टेलर, एलेस्टेयर कुक और स्टीवन स्मिथ के बाद ये उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी भी बने हैं। 

विजय हजारे के नाम दर्ज है ये भारतीय रिकॉर्ड
भारत की ओर से बतौर कप्तान पहली पारी में सबसे बड़ी खेलने का रिकॉर्ड विजय हजारे के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 1951 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 164 रन बनाए थे। वहीं सुनील गावस्कर ने 1976 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 116  रन बनाए थे। पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014 में 115  रन बनाए थे। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें