खेल डेस्क। पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के इंग्लैंड के खिलाफ मैचेस्टर टेस्ट के पहले दिन ऋषभ पंत की चोट ने भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा दी है। वह क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप मारने के प्रयास में चोटिल हो गए। इसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।
हालांकि चोटिट होने के कारण मैदान से बाहर जाने से पहले ऋषभ पंत ने अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज करवाया। ये ऐसा रिकॉर्ड है जिसे दुनिया के दिग्गज विकेटकीपर रहे एडम गिलक्रिस्ट, कुमार संगकारा, मार्क बाउचर और महेन्द्र सिंह धोनी भी नहीं बना सके हैं। विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने रिटायर हर्ट होने से पहले 48 गेंद में 37 रन का योगदान टीम को दिया था।
इस पारी के दौरान पंत 148 साल के टेस्ट इतिहास में पहले ऐसे विकेटकीपर बन गए हैं, जिन्होंने किसी विदेशी धरती पर 1000 से अधिक रन बनाए हों। पंत से इंग्लैंड की धरती पर चौथे टेस्ट में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दुनिया के कई दिग्गज विकेटकीपरों जैसे गिलक्रिस्ट, संगकारा, मार्क बाउचर और एमएस धोनी विदेशी धरती पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद इस प्रकार की उपलब्धि अपने नाम दर्ज नहीं करवा पाए थे।
क्रिस वोक्स की गेंद लगी थी पंत के पैर पर
मैचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में क्रिस वोक्स की गेंद पंत पैर पर सीधा जाकर लगी। इससे ये भारतीय क्रिकेटर दर्द से कराहने लगा। जब मैदान पर फीजियो आए तो पता चला कि पंत का पैर सूज गया है और थोड़ा खून भी निकला है। इसके बाद पंत को मैदान से बाहर ले जाया गया।
PC:pant
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें