IND VS AUS: डेविड वार्नर के इस फैसले के बाद उनके फैंस हुए हैरान, बताया कब खेलेंगे अपना अंतिम मैच!

आपकों बता दें की वार्नर कोहनी में फ्रैक्चर के कारण सीरीज के बीच में ही सिडनी पहुंच चुके है

IND VS AUS: डेविड वार्नर के इस फैसले के बाद उनके फैंस हुए हैरान, बताया कब खेलेंगे अपना अंतिम मैच!

इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के दो मैच खेले जा चुके है और तीसरा मैच इंदौर में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत 2-0 से बढ़त बनाए हुए है। लेकिन आज हम ऑस्ट्रेलिया के उस खिलाड़ी के बारे में बात करने जा रहे है जो इस चोट के कारण बीच सीरीज से ही वापस स्वदेश लौट गए है।

जी हां हम बात कर रहे है ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर के बारे में जिन्होंने बता दिया है की आखिर वह कब तक खेलना चाहते हैं। जानकारी के अनुसार डेविड वॉर्नर ने कहा कि अगर चयनकर्ता उनके टेस्ट करियर को समाप्त करना चाहते है तो वो 2024 तक सीमित ओवरों का क्रिकेट खेलना चाहते हैं।

आपकों बता दें की वार्नर कोहनी में फ्रैक्चर के कारण सीरीज के बीच में ही सिडनी पहुंच चुके है। उन्होंने सिडनी में कहा मैंने हमेशा से कहा है कि मैं 2024 तक खेलना चाहता हूं. अगर चयनकर्ताओं को लगता है कि मैं टेस्ट में जगह बनाने का हकदार नहीं हूं तो कुछ नहीं किया जा सकता है।