IND vs AFG: तूफानी शतकीय पारी खेल ईशान किशन ने वनडे क्रिकेट में रचा ये इतिहास

खेल डेस्क। शुभमन गिल (नाबाद 146) और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (125) ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में शतकीय पारियां खेली है।

IND vs AFG: तूफानी शतकीय पारी खेल ईशान किशन ने वनडे क्रिकेट में रचा ये इतिहास

खेल डेस्क। शुभमन गिल (नाबाद 146) और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (125) ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में शतकीय पारियां खेली है। भारतीय टीम ने 40 ओवरों में तीन विकेट गंवाकर 340 रन बना लिए हैं।

लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कप्तान शुभमन गिल 146 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। वहीं ईशान किशन 125 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन ने इस पारी में केवल 79 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके और सात छक्के लगाए।

ईशान किशन ने केवल 71 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह वनडे में अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं ये उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे क्रिकेटर भी बने हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ईयोन मोर्गन ने 57 गेंदों में अपनी शतकीय पारी पूरी की थी। रोहित शर्मा ने साल 2023 में 63 गेंदों में शतक लगाया था।

PC: cricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें