IND vs AFG: गिल ने लगाया वनडे कॅरियर का नौवां शतक, ये उपलब्धियां भी की हासिल

खेल डेस्क। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज लखनऊ में खेला जा रहा है।

IND vs AFG: गिल ने लगाया वनडे कॅरियर का नौवां शतक, ये उपलब्धियां भी की हासिल

खेल डेस्क। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज लखनऊ में खेला जा रहा है। इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कप्तान शुभमन गिल ने तूपानी शतकीय पारी खेल भारत के बड़े स्कोर की नींव रख दी है।

शुभमन गिल ने आपने वनडे कॅरियर का 9वां शतक लगाया। गिल की इस शतकीय पारी के दम पर भारत ने केवल 33.1 ओवरों में ही दो विकेट गंवाकर 249 रन बना लिए हैं। पारी के दौरान गिल ने अपने वनडे कॅरियर के तीन हजार रन भी पूरे किए। उन्हें आज ये उपलब्धि हासिल करने के लिए केवल 11 रन की जरूरत थी। गिल 103 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उन्होंने 77 गेंदों पर अपना शतक बनाया। 

मैच में शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के बीच तीसरे विकेट के लिए 153 रन की साझेदारी कर कर चुके हैं। इशान किशन भी रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। गिल का ये बतौर कप्तान पहला वनडे शतक है। 

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें