गुलाबी नगर Jaipur में होगा आइफा अवॉर्ड्स का सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन, शाहरुख करेंगे होस्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर अब अन्तरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आइफा) के 25वें संस्करण की मेजबानी करेगा। खबरों के अनुसार, गुलाबी नगर में आइफा अवॉर्ड्स का सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन 08-09 मार्च को आयोजित होगा।

विशेष बात ये है कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और कार्तिक आर्यन इस बार आइफा अवॉड्र्स को होस्ट करेंगे। आठ मार्च को सोभा रियल्टी आइफा डिजिटल अवाड्र्स के साथ इस आयोजन की शुरूआत होगी। आइफा का ग्रैंड फिनाले नौ मार्च को आयोजित होगा। इसमेें सिनेमा के सितारों को सम्मानित किया जाएगा।

 शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी बादशाह साबित कर चुके शाहरुख खान ने इस संबंध में कहा कि जयपुर, राजस्थान की समृद्ध परंपरा और रंगीन संस्कृति के बीच, यह आयोजन बेहद खास होगा। मैं इस जादुई सफर में अपने प्रशंसकों और दोस्तों के साथ नई यादें बनाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। गुलाबी नगर में इस बड़े आयोजन का लोगों को ब्रेसब्री से इंतजार है। इस कार्यकम के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज जयपुर आएंगे। 

PC: hindi.oneindia 
पडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें