ICC Test Ranking: ऋषभ पंत के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड, ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने

खेल डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में दो शतक जडऩे का ईनाम भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आईसीसी रैंकिंग में मिला है।

ICC Test Ranking: ऋषभ पंत के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड, ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने

खेल डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में दो शतक जडऩे का ईनाम भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आईसीसी रैंकिंग में मिला है। इस प्रदर्शन के दम पर पंत ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ओर से जारी टेस्ट प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाई है।

ऋषभ पंत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढक़र कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ सातवीं रैंकिंग पर पर पहुंच गए हैं। भारत के इस विकेटकीपर बल्लेबाज के खाते में अब 801 रेटिंग अंक हो गए हैं। ये ऋषभ पंत के टेस्ट कॅरियर की बेस्ट रेटिंग है। इसके साथ ही वह टेस्ट  क्रिकेट में 800 रेटिंग तक पहुंचने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी भी अपने टेस्ट कॅरियर में रेटिंग का ये आंकड़ा नहीं छू सके हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में 134 और 118 रन की शतकीय पारियां खेली थी। हालांकि इस मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें