ICC T20 World Cup: एक दिन बाद ही दक्षिण अफ्रीका ने तोड़ दिया है भारत का ये विश्व रिकॉर्ड, ये अनोखी उपलब्धि करवाई अपने नाम दर्ज

खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप में सोमवार को दक्षिण अफ्रीका ने लो स्कोर मैच में बांग्लादेश को 4 रन से शिकस्त देकर अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। आईसीसी टी20 विश्व कप के न्यूयॉर्क में खेले गए 20वें मैच में दक्षिण अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 113 रन ही बना सकी।

जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर केवल 109 रन बना सकी। इस जीत के साथ ही एडेन मार्करम की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका टीम ने भारतीय टीम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टीम इंडिया ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ सबसे कम स्कोर की रक्षा करने का रिकॉर्ड बनाया था। 

इससे पहले भारत और श्रीलंका के नाम संयुक्त रूप से दर्ज था रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम अब आईसीसी टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे कम स्कोर की रक्षा करने वाली टीम बन गई है। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत और श्रीलंका का संयुक्त रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

रविवार को पहले न्यूयॉर्क में ही भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 120 रन की रक्षा की थी। इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को छह रन से मात दी थी। इससे पहले श्रीलंकाई टीम ने साल 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 120 रन के स्कोर को डिफेंड किया था। मगर अब सबसे कम स्कोर को डिफेंड करने का विश्व रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम दर्ज हो गया है।

दक्षिण अफ्रीका के नाम ये रिकॉर्ड भी हुआ दर्ज
वहीं दक्षिण अफ्रीका के नाम एक अन्य रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। अब ये टीम टी20 क्रिकेट के इतिहास में 1 रन, 2 रन, 3 रन और चार रन के अंतर से मैच जीतने वाला देश बन गया है। इस टीम ने टी20 क्रिकेट में  न्यूजीलैंड को 1 रन, 2014 में न्यूजीलैंड को 2 रन और 2014 में इंग्लैंड को 3 रन से शिकस्त दी है। 

PC:espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें