ICC T20 World Cup 2027: मेजबान होने के बावजूद भी इस टीम को नहीं मिला है सीधा प्रवेश, ये नियम बना बाधक

खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप की समाप्ति के बाद अब 2027 वनडे विश्व कप की चर्चा होने लगी है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया द्वारा किया जाएगा।

ICC T20 World Cup 2027: मेजबान होने के बावजूद भी इस टीम को नहीं मिला है सीधा प्रवेश, ये नियम बना बाधक

खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप की समाप्ति के बाद अब 2027 वनडे विश्व कप की चर्चा होने लगी है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया द्वारा किया जाएगा। हालांकि साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को ही टूर्नामेंट में सीधा प्रवेश मिला है। मेजबान होने के बाद भी अभी तक नामीबिया की जगह पक्की नहीं है।

इसमें आईसीसी का एक नियम बाधक बना है। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे आईसीसी की फुल मैंबर टीमें हैं, लेकिन नामीबिया एसोसिएट मैंबर है। आईसीसी नियम के तहत अगर किसी देश में कोई बड़ा इवेंट हो रहा है तो मेजबान होने के नाते उसी टीम की जगह पक्की होगी, जो फुल मैंबर है।

एसोसिएट मैंबर को क्वालीफायर खेलकर टूर्नामेंट में जगह बनानी होती है। इसी कारण नामीबिया को मेजबान होने के बावजूद उसे विश्व कप खेलने के लिए क्वालीफायर राउंड से गुजरना होगा। आगामी वनडे विश्व कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका और अफगानिस्तान रैंकिंग के आधार पर टूर्नामेंट में सीधा प्रवेश मिलना तय है।

PC:  tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें