ICC T20 World Cup 2024: निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का छक्कों का ये बड़ा रिकॉर्ड

खेल डेस्क। निकोलस पूरन (98) और जॉनसन चॉल्र्स (43) की तूफानी पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के अपने अन्तिम ग्रुप मैच में अफगानिस्तान को 104 रनों से हराया। वेस्टइंडीज ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट गंवाकर 218 रन बनाए।

जवाब में अफगानिस्तान की टीम केवल 114 रन पर ही ढेर हो गई। ये दोनों ही टीमें पहले ही आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के सुपर आठ में प्रवेश कर चुकी हैं। निकोलस पूरन ने 53 गेंदों में 98 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 8 छक्के लगाए। इसके साथ ही निकोलस पूरन टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिकेट बन गए हैं। 

अब तक इतने छक्के लगा चुक हैं निकोलस पूरन
इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने पारी का पांचवां छक्का लगाते ही ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। निकोलस पूरन के अब 92 मैचों की 84 पारियों में 128 हो गए हैं। वह टी20 क्रिकेट में 1481 रन बना चुके हैं। क्रिस गेल ने टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज की ओर से 79 मैचों की 75 पारियों में  124 लगाए हैं। उन्होंने कुल 1381 रन बनाए हैं। 

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड लगा चुके हैं इतने छक्के
ई लुईस इस मामले में तीसरे स्थान हैं, जिन्होंने 53 मैचों की 52 पारियों में 1465 रन बनाने के दौरान 111 लगाए हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 101 मैचों की 83 पारियों में 99 छक्के लगाए हैं। वहीं आर पॉवेल 75 मैचों की 65 पारियों में 90 छक्के लगाने में सफल रहे हैं। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें