ICC ODI World Cup: विश्व कप में पहली बार हुआ ऐसा 

खेल डेस्क। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मंगलवार को हैदराबाद में खेले गए विश्व कप मैच में एक विश्व रिकॉर्ड बना है। इस मैच में दोनों ही टीमों की ओर से चार शतक लगे हैं। विश्व कप में ऐसा पहली बार हुआ है। मोहम्मद रिजवान (नाबाद 131) और अब्दुल्ला शफीक (113) की शतकीय पारियों के दम पर इस मैच पाकिस्तान ने श्रीलंका पर विश्व रिकॉर्ड जीत दर्ज की। 

इससे पहले कुसाल मेंडिस (122) और सदीरा समरविक्रम (108) ने शतकीय पारियां खेल श्रीलंका को विशाल स्कोर खड़ा करने में मदद की थी। मोहम्मद रिजवान और अब्दुल्ला शफीक ने उनकी इन पारियों पर पानी फेर दिया। पाकिस्तान की ये इस विश्व कप में लगातार दूसरी जीत है। वहीं विश्व कप में पहली बार एक ही मैच में पाकिस्तान के दो बल्लेबाजों ने शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। 

पाकिस्तान की ओर से रिजवान ने 121 गेंद में आठ चौकों और तीन छक्कों से नाबाद 131 की पारी खेली। वहीं शफीक (103 गेंद में 113 रन, 10 चौके, तीन छक्के) के साथ उनकी तीसरे विकेट की 176 रन की साझेदारी की। 

PC: espncricinfo