ICC ODI World Cup: 24 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, बेयरस्टो ने हासिल की बड़ी उपलब्धि 

खेल डेस्क। भारत में गुरुवार से शुरू हुए आईसीसी वनडे विश्व कप में जॉनी बेयरस्टो ने बड़ी उपलब्धि हासिल की।

ICC ODI World Cup: 24 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, बेयरस्टो ने हासिल की बड़ी उपलब्धि 

खेल डेस्क। भारत में गुरुवार से शुरू हुए आईसीसी वनडे विश्व कप में जॉनी बेयरस्टो ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने मैच में पहले ही ओवर में छक्का लगाया।  24 साल में ऐसा पहली बार देखने का मिला है।

जॉनी बेयरस्टो ने आतिशी शुरुआत करते हुए पहले ही ओवर में छक्का जड़ा। साल 1999 से लेकर अभी तक विश्व में पहली बार ऐसा हुआ है। साल 1999 विश्व कप से पहले की प्रत्येक गेंद की कमेंट्री उपलब्ध नहीं है, ऐसे में यह पता करना मुश्किल है कि इससे पहले विश्व कप से पहले शुरुआती ओवर में छक्का लगा है या नहीं। 

2023 विश्व कप के उद्धाटन मुकाबले में जॉनी बेयरस्टो ने ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर छक्का लगाया। बेयरस्टो ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर यह छक्का लगाया। हालांकि इस मैच में इंग्लैंड को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा है। कीवी टीम ने मुकाबला नौ विकेट से अपने नाम किया। 

PC: espncricinfo