ICC ODI World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने पाक को हराकर हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को पांचवीं जीत दर्ज की। उसने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 1 विकेट से शकिस्त दी। इस हार के साथ ही पाकिस्तान की टीम विश्व कप से लगभग बाहर हो चुकी है।

मैच में पाकिस्तान ने 46.4 ओवर में 270 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने नौ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया है। विश्व कप 2023 में पाकिस्तान की ये लगातार चौथी हार है। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई।

दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी वनडे विश्व कप में दूसरा सबसे सफल रन चेज रहा। इससे पहले उसने साल 2011 में भारत द्वारा दिए गए 296 रन का सफलता से पीछा किया था। दक्षिण अफ्रीका को पिछले 6 विश्व कप मैचों के बाद पहली बार पाकिस्तान पर जीत मिली है। इस जीत में मर्कराम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

PC: espncricinfo