ICC ODI World Cup: रचिन ने तोड़ा सचिन का ये रिकॉर्ड, जॉनी बेयरस्टो को भी इस मामले में छोड़ा पीछे 

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के युवा क्रिकेटर रचिन रवीन्द्र ने वनडे विश्व कप 2023 में अपने नाम दो बड़े रिकॉर्ड दर्ज करवा लिए हैं। उन्होंने गुुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ 42 रन की पारी खेल भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और  जॉनी बेयरस्टो का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

उन्होंने 25 साल से कम की उम्र में अपने डेब्यू विश्वकप सीजन में सर्वाधिक रनों के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सचिन तेंदुलकर ने 1996 विश्व कप के दौरान 523 रन बनाए थे। रचिन रवींद्र के इस विश्व कप अब 565 रन हो गए हैं। 

इसके साथ ही 23 साल के रचिन रवींद्र ने डेब्यू वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बेयरस्टो ने विश्व कप 2019 के दौरान 532 रन अपने नाम दर्ज करवाए थे। वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने पिछले विश्व कप में 474 रन बनाए थे।

PC: espncricinfo