ICC ODI World Cup: गत चैम्पियन इंग्लैंड के नाम दर्ज हुआ अब ये शर्मनाक रिकॉर्ड  

खेल डेस्क। जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम के नाम रविवार को आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के 13वें मैच में अफगानिस्तान मिली 69 रन की हार के साथ ही एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। 

इंग्लैंड एक दिवसीय विश्व कप इतिहास की ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसे सभी 11 टेस्ट खेलने वाले देशों से टूर्नामेंट में हार का सामना करना करना पड़ा है। इंग्लैंड को 1975 विश्व कप में अपनी पहली हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी।

इसके बाद 1979 विश्व कप फाइनल में वेस्टइंडीज ने हराया था। 1983 और 1987 में भारत और पाकिस्तान से हार मिली थी। वहीं 1983 न्यूजीलैंड से, 1992 में जिम्बाब्वे से, 1996 में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका से पहली बार हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 2011 विश्व कप में उसे बांग्लादेश और आयरलैंड ने पहली बार शिकस्त दी थी। अब इस विश्व कप में अफगानिस्तान से उसे हार झेलनी पड़ी है। 

PC: espncricinfo