ICC ODI World Cup: मोहम्मद शमी ने झटके हैं सर्वाधिक विकेट, ये हैं टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांच गेंदबाज 

खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप में भारतीय खिलाडिय़ों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली शीर्ष पर रहे, जबकि भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।

मोहम्मद शमी ने टूर्नामेंट के केवल सात मैचों में ही सर्वाधिक 24 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 7/57 रहा है, जो उनके कॅरियर का भी बेस्ट प्रदर्शन है। 

इस लिस्ट में दूसरा नाम ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज एडम जम्पा का रहा है। उन्होंने 11 मैचों 23 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/8 रहा है। 

श्रीलंका के डी मदुशंका ने 9 मैचों में 21, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने  11 मैचों में 20 और दक्षिण अफ्रीका के जी कोएत्जी ने 8 मैचों में 20 विकेट अपने नाम किए हैं। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को शिकस्त देकर छठी बार विश्व खिताब अपने नाम किया है। 
 
PC: espncricinfo