ICC ODI World Cup: डेविर वार्नर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भले ही पांच बार की विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी वनडे विश्व कप के अपने पहले मैच में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन मैच में टीम के सलामी बललेबाज डेविड वार्नर ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवाया।

उन्होंने मैच में 41 रन की पारी के दौरान विश्व कप में सबसे तेज एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर और एबी डिविलियर्स का संयुक्त रिकॉर्ड धवस्त किया। डेविड वार्नर ने 19वीं पारी में 1000 रन पूरे किए। जबकि सचिन तेंदुलकर और एबी डिविलियर्स ने 20-20 पारियों में ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई थी।

वहीं वेस्टंडीज के पूर्व दिग्गज विवियन रिचड्र्स और गांगुली ने 21-21पारियों में एक हजार रन बनाए थे।  मार्क वॉ और हर्शल गिब्स ने 22-22 पारियों में अपने एक हजार रन पूरे किए थे। गौरतलब है कि भारत ने विश्व कप के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से शिकस्त दी। 

PC: espncricinfo