ICC ODI World Cup: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, इस स्टार क्रिकेटर को हुआ डेंगू 

खेल डेस्क। भारतीय टीम आईसीसी वनडे विश्व कप में अपने अभियान का आगाज रविावर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। इसम मैच के शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है।

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर ये है कि सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का डेंगू टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसके बाद उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच में खेलना संदिग्ध है। खबरों की मानें तो टीम प्रबंधन की ओर से आज कुछ परीक्षण के बाद गिल की पहले मैच में उपलब्धता पर फैसला किया जाएगा।

अगर गिल पहले मैच में बाहर होते हैं तो टीम इंडिया के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा। शुभमन गिल अभी पूरी फॉर्म में है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में इस साल शानदार प्रदर्शन किया है। अगर गिल पहले मैच से बाहर होते हैं तो विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है।

PC: espncricinfo