ICC ODI Rankings: दुनिया के नम्बर वन गेंदबाज बने मोहम्मद सिराज, शमी को भी मिला ये इनाम

खेल डेस्क। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस टूर्नामेंट में लगभग सभी भारतीय क्रिकेटरों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है।

इसी कारण तो आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारतीय खिलाडिय़ों का दबदबा रहा है। शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज क्रमश: दुनिया के नम्बर वन बल्लेबाज और गेंदबाज बन गए हैं। 

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के 709 रेटिंग अंकों के साथ नम्बर वन गेंदबाज बने। वहीं, मोहम्मद शमी को टॉप-10 वनडे गेंदबाजों में जगह मिली है।  शमी 635 रेटिंग अंकों के साथ 10वें स्थान पर आ गए हैं। मोहम्मद शमी ने इस विश्व कप में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।

उन्होंने केवल 4 ही मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने दो बार 5-5 विकेट भी हासिल किए हैं। वहीं भारतीय स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव रैंकिंग में चौथे नंबर पर कायम हैं। 

PC: espncricinfo