खेल डेस्क। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आज से आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेेंट का उद्घाटन मुकाबला आज मेजबान पाकिस्तान तथा न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा। आठ साल बाद हो रहे इस टूर्नामेंट में विश्व क्रिकेट की शीर्ष आठ टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी।
पाकिस्तान की मेजबानी में हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट के मैच रावलपिंडी, कराची और लाहौर के साथ दुबई में खेले जाएंगे। भारतीय टीम अपने अभिनय की शुरुआत कल बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। वहीं 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का मैच खेला जाएगा। इस मैच के लिए क्रिकेटरों प्रशंसकों को इंतजार है।
आधुनिक क्रिकेट के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सभी की नजरें बनी रहेंगी, जो कॅरियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। इस टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन से उनकी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई भी हो सकती है। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी में विफलता के कारण कोच गौतम गंभीर की कुर्सी भी जा सकती है। भारतीय टीम ने भी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं इससे पहले 2002 में श्रीलंका साथ संयुक्त विजेता था। अब रोहित शर्मा के कंधों पर भारतीय टीम को फिर से चैम्पियन बनाने की जिम्मेदारी है। भारतीय टीम अभी फॉर्म है। उसने हाल ही में इंग्लैंड को वनडे सीरीज में इग्लैंड को 3-0 से शिकस्त दी थी।
ये हैं दो गु्रप
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ग्रुप बी में इंग्लैंड, अफगानिस्तान, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका की टीमें शामिल हैं।
PC: iplschedule
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें