ICC Champions Trophy 2025: केन विलियम्सन ने एक ही मैच में हासिल कर ली हैं ये बड़ी उपलब्धियां

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त देकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। खिताबी मुकाबले में अब न्यूजीलैंड का सामना भारत से होगा।

दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट गंवाकर 362 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट गंवाकर केवल 312 रन ही बना सकी। इस मैच में कीवी टीम के पूर्व कप्तान केन विलियम्सन ने शतकीय पारी खेल अपने नाम कई उपलब्धियां दर्ज करवाई। उन्होंनें मैच में 94 गेंदों पर 102 रन बनाए।

इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्होंने रचिन रवीन्द्र के साथ मिलकर 164 रनों की पार्टनरशिप की। केन विलियम्सन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार तीसरा शतक लगाया। इसके साथ ही वह किसी भी टीम के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले कीवी बल्लेबाज बन गए हैं। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। 

केन विलियम्सन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 19,000 रन
 इस पारी के दौरान उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 19,000 रन पूरे किए। वह ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 440 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की। सबसे तेज ये उपलब्धि हासिल करने के मामले में उन्होंने इंग्लैंड के जो रूट को पीछे छोड़ दिया है। रूट ने 444 पारियों में ऐसा किया था। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज है, जिन्होंने 399 पारियों में ये मुकाम हासिल किया है। इसके बाद सचिन तेंदुलकर (432 पारियां) और ब्रायन लारा (433 पारियां)  का नम्बर आता है। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें