Holi 2025: रंगों की होली खेलते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो घिर जाएंगे परेशानी में

इंटरनेट डेस्क। रंगों का दो दिवसीय त्योहार होली आज से मनाया जा रहा है। आज रात को होलिका दहन के बाद कल रंगों की होली खेली जाएगी। बहुत से लोग होली के मौके पर ऐसा कर देते हैं, जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि होली के दिन आपको क्या करने से बचना चाहिए, नहीं तो आप बड़ी परेशानी में घिर सकते हैं। होली के मौके पर बिना इजाजत किसी को रंग लगाने से बचना चाहिए, नहीं तो आपका किसी से झगड़ा हो सकता है।

होली के दिन किसी पर गुब्बारे फेंकने आपको भारी पड़ सकता है। इसके कारण किसी को चोट लग सकती है और आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं होली खेलने के दौरान अपनी अमर्यादित आचरण भी नहीं करें। उत्साहित होकर होली के बहाने किसी को कीचड़ और नाली में धकेलना अच्छा नहीं होता है। इस दौरान महिलाओं के साथ अश्लीलता भी नहीं करनी चाहिए। 

PC: bharat24live, galgotiastimes,  lokmatnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें