HOLI 2023: होली के दिन घर पर ही बनाए सूजी के लड्डू, जरूर आएंगे पसंद

आपकों सूजी के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही लेनी है और इसमें घी डाल कर गर्म करना है

HOLI 2023:  होली के दिन घर पर ही बनाए सूजी के लड्डू, जरूर आएंगे पसंद

इंटरनेट डेस्क। होली का त्योहार है और सब लोगों के घरों में आज मिठाईयां बन रही है। ऐसे में आपके घर पर भी मिठाई की तैयारी हो रही होगी। ऐसे में आज हम भी आपके लिए लेकर आए है एक स्पेशन रेसीपी जो बनाने में भी बहुत ही आसान है। तो आज हम आपकों बता रहे है सूजी के लड्डू बनाने की रेसिपी। 

सामग्री
1 कटोरी सूजी
बुरा 200 ग्राम
नारियल बुरादा
देसी घी
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
ताजी मलाई

विधि
आपकों सूजी के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही लेनी है और इसमें घी डाल कर गर्म करना है। इसके बाद आपकों इसमें सूजी डाल कर धीमी आंच पर भूनना है। इसमें आपकों अब नारियल बुरादा डालना है। अब इसे आप चलाते रहे। थोड़ी देर बाद इसमें बारीक कटे पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स डालें।
अब आपकों इसमें बूरा डालकर अच्छे से मिक्स करना है। इसके बाद इसमें ताजी मलाई डालें और ढंग से मिला लें। मिश्रण को चलाएं और गैस से नीचे उतार ले। अब मिश्रण को ठंडा होने दें और और फिर लड्डू बना लिजिए।