वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सबसे सुरक्षित और पसंदीदा निवेश विकल्प है। इसके जरिए न केवल पैसों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है बल्कि सामान्य कस्टमर्स की तुलना में 0.25% से 0.50% अधिक ब्याज दर का लाभ भी मिलता है। अगर आप 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हैं, तो यह समय FD में निवेश के लिए सबसे अच्छा है।
वर्तमान में, कई बैंकों ने सीनियर सिटीजन के लिए आकर्षक ब्याज दरें पेश की हैं। आइए, प्रमुख बैंकों की FD योजनाओं पर मिलने वाली ब्याज दरों की जानकारी लेते हैं।
बैंक का नामअधिकतम ब्याज दर (वरिष्ठ नागरिक)1 साल3 साल5 साल
Yes Bank 8.25% 7.75% 8.00% 8.00%
Tamilnad Mercantile Bank 8.25% 7.50% 7.00% 7.00%
IDFC First Bank 8.25% 7.00% 7.30% 7.25%
Bandhan Bank 8.55% 8.55% 7.75% 6.60%
DCB Bank 8.55% 7.60% 8.05% 7.90%
SBM Bank 8.75% 7.55% 7.80% 8.25%
RBL Bank 8.60% 8.00% 8.00% 7.60%
IndusInd Bank 8.25% 8.25% 7.75% 7.75%