Health Tips: सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी है उल्टा वॉक, मिलते हैं ये फायदे

नई दिल्ली। पैदल चलना सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है। इससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

Health Tips: सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी है उल्टा वॉक, मिलते हैं ये फायदे

नई दिल्ली। पैदल चलना सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है। इससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। आज हम आपको रोजाना केवल 10 मिनट भी उल्टा वॉक करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ऐसा करने से घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करने की वजह से कमर दर्द की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलती है।

इससे हमारी रीढ़ की हड्डी पर पड़ने वाला दबाव कम हो जाता है। वहीं पीठ और कमर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। वहीं घुटनों की मजबूती और चोट की रिकवरी होती है। आगे चलने की तुलना में उल्टा चलने पर घुटनों पर पड़ने वाला दबाव काफी कम होने से राहत मिलती है। वहीं जांघों और हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियां मजबूत होती है।

इसी कारण तो फिजियोथेरेपिस्ट घुटने की सर्जरी या चोट के बाद की रिकवरी में ये एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों को भी इससे लाभ मिलता है। इससे लगभग 30-40% ज्यादा एनर्जी खर्च होती है। रोजाना केवल दस मिनट उल्टा चलकर सामान्य चलने से ज्यादा कैलोरी बर्न की जा सकती है।

PC: indiatv 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें