इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों द्वारा चाय के स्थान पर कॉफी के साथ दिन की शुरुआत की जाती है। कॉफी सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। हालांकि इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करना भी हानिकारक साबित हो सकता है। कहते है ना कि किसी भी चीज की अति बुरी होती है, ऐसा ही कॉफ के साथ ही भी है।
कॉफी ज्यादा पीने से इसका सीधा असर मूड, चयापचय, मानसिक और शारीरिक एक्टिविटी पर भी पड़ता है। ज्यादा कॉफी पीने से सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों से आपको जूझना पड़ सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक व्यस्क को पूरे दिन में 400 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन नहीं पीना चाहिए।
400 मिलीग्राम कम से कम 4-5 कप कॉफी के बराबर होती है। आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी या ब्रेस्ट फीडिंग करने वाली महिलाओं को कभी भी कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादा कॉफी पीने से नींद की कमी, दिल की धड़कन तेज होना, जी मिचलाने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें