इंटरनेट डेस्क। खराब खानपान और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल लंबे समय तक बना रहे तो हार्ट से जुड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ जाता है। हालांकि डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स शामिल करके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। आज आपको इस संबंध में जानकारी देने हा रहे हैं।
ओट्स: कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में ओट्स बहुत ही उपयोगी है। इसमें बीटा ग्लूकॉन नामक सॉल्यूबल फाइबर मिता है जो पेट में जाकर जेल जैसा पदार्थ बनाता है। यह जैल कोलेस्ट्रॉल को बांधकर मल के जरिए शरीर से बाहर निकलने में उपयोगी है।
अखरोट: अखरोट शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। ये खराब कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में उपयोगी है। इसमें मौजूद पॉलीअनसेचुरेटेड फैट्स आर्टरीज़ की दीवारों को स्वस्थ और लचीला बनाए रखने में उपयोगी है।
लहसुन: कच्चे लहसुन में मिलने वाला एलिसिन नामक सल्फर कम्पाउंड बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर, दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने में उपयोगी है। इसे कच्चा और खाली पेट खाना ज्यादा लाभकारी होता है।
PC: newyorkcardiac
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें