Health Tips: ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स बचाएंगे आपको धूप और हीट स्ट्रोक से

इसके साथ ही आप रैस्पबेरी नींबू पानी भी बना सकते है

Health Tips: ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स बचाएंगे आपको धूप और हीट स्ट्रोक से

इंटरनेट डेस्क। मौसम गर्मियां का चल रहा है और उसके साथ ही तेज धूप और हीट स्ट्रोक भी लोगों को परेशान करने वाले है। ऐसे में आपकों भी इस मौसम में रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स का सहारा लेना चाहिए। ऐसे में आपको आज बता रहे है कुछ ऐसे ही रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स के बारे में जो आपकों धूप और हीट स्ट्रोक से बचाएंगे।

पाइनएप्पल कोकोनट स्मूदी
आपकों रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स बनाने के लिए अनानास के टुकड़ों को नारियल के दूध, बर्फ और थोड़े से शहद के साथ मुलायम होने तक ब्लेंड करना है। उसके बाद आप कद्दूकस किए हुए नारियल और अनानास के टुकड़ों से इसे गार्निश करें और मजे के साथ पीए।

रैस्पबेरी नींबू पानी
इसके साथ ही आप रैस्पबेरी नींबू पानी भी बना सकते है। इसके लिए आपकों ताजा नींबू का रस, चीनी और पानी मिलाना है। इसके बाद आप ताजा रैस्पबेरी डालें और स्मूद होने तक मिक्स करें। अब छान कर फ्रिज में ठंडा करें। ऊपर से बर्फ डालकर सर्व करें।