इंटरनेट डेस्क। खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण लोगों को सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इसी वजह से लोगों को डायबिटीज का भी सामना करना पड़ जाता है, ये एक लाइलाज बीमारी है।
इस बीमारी के होने पर व्यक्ति को खान-पान पर विशेष ध्यान देना होता है। इन लोगों को शुगर लेवल बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करने से बचना होता है। हम आपको कुछ जूसों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस बीमारी से पीडि़त लोगों के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। इन जूसों का भूलकर भी मरीजों को सेवन नहीं करना चाहिए।
डायबिटिीज के मरीजों को अनानास, संतरा, सेब और अंगूर के जूस पीने से बचाना चाहिए। इन चारों ही जूसों में शुगर की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसी कारण इन जूसों को पीने से फायदे के स्थान पर नुकसान हो सकता है। उन्हें पीने से शरीर में ब्लड शुगर बढ़ सकता है।
PC: redcliffelabs
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran