नई दिल्ली। अच्छी सेहत के लिए किडनी का भी सही प्रकार से काम करना जरूरी है। अगर किडनी सही प्रकार से काम नहीं करेगी तो सेहत से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ जाएगा। ये शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने का काम करती है।
किडनी शरीर का कचरा बाहर निकालने के साथ-साथ ये शरीर का बॉडी फ्लूएड बैलेंस भी बनाने रखने में उपयोगी है। आज हम आपको उन बुरी आदतों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो हमारी किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं। कम मात्रा में पानी पीने से किडनी पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे टॉक्सिन्स शरीर में जमा होने से किडनी पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ता है।
इसके कारण ये आदत किडनी फेल्योर का कारण भी बन सकती है। ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है। इससे किडनी की ब्लड वेसल्स को प्रभावित होती हैं। सिरदर्द या बॉडी पेन होने पर बार-बार पेनकिलर लेना भी किडनी की सेहत के लिए हानिकारक होता है।
PC: thekidneymd
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें