Health Tips: 40 की उम्र से पहले पीरियड्स बंद होने से बढ़ जाता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा, अध्ययन में हुआ खुलासा

इंटरनेट डेस्क। बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इस दौरान शरीर में कई हार्मोनल में बदलाव होता है।

Health Tips: 40 की उम्र से पहले पीरियड्स बंद होने से बढ़ जाता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा, अध्ययन में हुआ खुलासा

इंटरनेट डेस्क। बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इस दौरान शरीर में कई हार्मोनल में बदलाव होता है। मीनोपॉज महिलाओं के जीवन का वह प्राकृतिक पड़ाव है।

इसके तहत आमतौर पर 45-50 साल की उम्र के बीच महिलाओं के पीरियड्स हमेशा के लिए बंद हो जाते हैं। ऐसा हर महिला के साथ होता है। हालांकि, 40 की उम्र के पहले भी मेनोपॉज होना महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। एक अध्ययन के मुताबिक, चालीस साल की उम्र से पहले मेनोपॉज होने के कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा 40% तक बढ़ जाता है।

इस अध्यक्ष के अनुसार, जिन महिलाओं को 40 से 44 साल की उम्र के बीच मेनोपॉज हुआ, उनमें दूसरी महिलाओं की तुलना में दिल की बीमारियों का खतरा 30-40 प्रतिशत  तक अधिक देखा गया। आपको बता दे कि भारत में महिलाओं में मेनोपॉज की औसत उम्र 44.6 साल है।

PC: news.yale.edu
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें