Health Tips : सेहत के साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता पालक, मिलते हैं ये पोषक तत्व 

इंटरनेट डेस्क। शरीर में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का होना बहुत ही जरूरी होता है। इसकी कमी से इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। इस कारण व्यक्ति को सर्दी-जुकाम जैसे इंफेक्शन का सामना करना पड़ जाता है।

आज हम आपको एक सब्जी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। आज हम पालक की बात करने जा रहे हैं। ये सब्जी कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। रोजाना के जरूरी प्रोटीन की पूर्ति के लिए आप अपनी डाइट में पालक को शामिल कर सकते हैं। 

पालक में कुछ जरूरी अमीनो एसिड भी मिलते हैं। पालक सेहत के साथ ही बालों और स्किन के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। इस हरी सब्जी में विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ए भी मिलता है। इसका सेवन करने से सेहत से जुड़ी कई परेशानियों से बचा जा सकता है। 
PC: freepik